ऊना जिले के मैहटपुर बसदेहरा गांव निवासी 28 वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा की गुजरात में रणजी मैच खेलते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वड़ोदरा के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सिद्धार्थ के अंगों ने काम करना बंद कर दिया और उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हिमाचल प्रदेश टीम का भी हिस्सा थे। गमगीन माहौल में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं रणजी खिलाड़ी सिद्धार्थ शर्मा के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, आईपीए के चेयरमैन अरुण धूमल, ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, एचपीसीए के पूर्व सचिव सुमित शर्मा, एचपीसीए के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के प्रधान मदन पुरी और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित अन्यों ने गहरा शोक जताया है।
सिद्धार्थ की सेहत को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया था। सिद्धार्थ का जन्म हिमाचल प्रदेश के उना में हुआ था। उनका फर्स्ट क्लास डेब्यू 2017 में हुआ था। बंगाल के खिलाफ सिद्धार्थ को पहली बार खेलने का मौका मिला था। इत्तफ़ाकन उनका आखिरी मैच भी बंगाल के खिलाफ ही था।
20 दिसंबर 2022 से हिमाचल और बंगाल के बीच रणजी का मैच खेला गया था। इस मैच की पहली पारी में सिद्धार्थ ने 69 रन देकर पांच विकेट झटके थे। बंगाल पहली पारी में 310 पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में भी सिद्धार्थ के नाम दो विकेट आए थे। इसी मैच में सिद्धार्थ ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर शाहबाज़ अहमद का विकेट भी लिया था। सिद्धार्थ इस मैच में अपनी टीम के बेस्ट बोलर साबित हुए थेv
हालांकि सिद्धार्थ का घरेलू करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने लिस्ट-ए में छह मैच ही खेले हैं। टी20 क्रिकेट की बात करें तो सिर्फ एक मैच में उन्हें मौका मिला था। सिद्धार्थ 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी की चैम्पियन हिमाचल टीम का हिस्सा थे।


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed
शाहरुख ने 61वें जन्मदिन पर ताज होटल में देर रात तक की पार्टी, आर्यन-सुहाना संग जश्न, फैंस को दिया फ्लाइंग किस