भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उनका निधन हो गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया हैl
दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था।
शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।

केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया- ‘वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है, प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति।
88 वर्षीय केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया- ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, उ0प्र0 के गौरव, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय पं0 केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ।’


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जिन्हें अगल सुप्रीम लीडर माना जा रहा है