पंजाबी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 65 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली, कॉमिक टाइमिंग और व्यंग्य से भरे संवादों के जरिए पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी। ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘जिंद जान’, ‘बैंड बाजे’ और ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’ जैसी हिट फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया।
लुधियाना के दोराहा में 4 मई 1960 को जन्मे जसविंदर भल्ला पेशे से प्रोफेसर भी रहे। उन्होंने 1988 में ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के रूप में करियर शुरू किया और फिल्म ‘दुल्ला भट्टी’ से अभिनय जगत में कदम रखा।
उनके निधन की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट पर किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग और कलाकार उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches