मेक्सिको के बाजा प्रायद्वीप में सर्फिंग करने निकले तीन लोगों के शव एक कुएं से मिले हैं. इनमें दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और एक अमेरिकी व्यक्ति शामिल थे. मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि यह सभी पिछले सप्ताह से लापता थे. दो के सिर पर गोली मारे जाने के निशान मिले हैं, साथ ही तीसरे की मौत की वजह के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है. माना जा रहा है कि तीसरे सख्स की मौत कुएं में गिरने से हुई है.
मेक्सिको: अधिकारियों का आश्वासन, जांच जारी, मौत के पीछे चले कारणों की खोज
परिवारों को लापता की खबर से गहरी चिंता हो रही है. बाजा कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल मारिया ऐलेना एंड्रेड ने उनके परिजनों से मुलाकात की, जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच जारी रहेगी और मौत के पीछे चले कारणों का पता लगाया जाएगा.
संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि चोरों ने इन तीनों लोगों को ट्रक चुराने के लिए हत्या की और उनके शवों को कुएं में फेंक दिया. कुआं उस स्थान से लगभग चार मील की दूरी पर स्थित था जहां इन लोगों की हत्या हुई.
also read: भारतीय पुरुष-महिला रिले टीमें ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts