पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोपहर 12 बजे राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में सिन्हा के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विपक्षी खेमे के लिए यह ताकत का प्रदर्शन होगा। कांग्रेस के जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय और तापस रॉय, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, द्रमुक के तिरुचि शिवा, ए राजा और गोवी चेजियान और वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी और डी राजा मौजूद रहेंगे।
के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) विपक्ष की उस बैठक में नहीं शामिल हुए थे, जिसमें यशवंत सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया गया था। हालांकि अब टीआरएस ने यशवंत सिन्हा का समर्थन देने का ऐलान किया है। सोमवार को नामांकन के दौरान केसीआर के बेटे और कैबिनेट मंत्री के टी रामाराव मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के पांच सांसद भी नामांकन के दौरान यहां मौजूद रहेंगे।
राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी हो सकती है मौजूद
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी भेजने की संभावना है। सिन्हा द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी मौजूद हो सकते हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिन्हा संसद भवन में महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और फिर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे
बीएसपी और बीजेडी ने मुर्मू का किया समर्थन
इधर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को नवीन पटनायक की बीजेडी ने समर्थन दिया है। उसके अलावा बसपा ने भी मुर्मू के समर्थन का फैसला किया है। वहीं आदिवासी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा मुर्मू के समर्थन को लेकर दुविधा में है। पार्टी बीजेपी की विरोधी है लेकिन आदिवासी होने के नाते द्रौपदी मुर्म के समर्थन का दबाव है।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जिन्हें अगल सुप्रीम लीडर माना जा रहा है