उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िये के हमलों की सिलसिला जारी है। दो लड़कियों पर हमले के बाद, बुधवार की रात एक महिला पर भी भेड़िये ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना खैरीघाट इलाके की ग्राम पंचायत भवानी पुर का मजरा कोरियन पुरवा निवासी प्रताप की पत्नी पुष्पा देवी (55) बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान भेड़िये ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
आनन-फानन परिजन एम्बुलेंस की मदद से रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज बहराइच में महिला का इलाज चल रहा है।
बहराइच में भेड़िये के हमले से दो बच्चियां घायल, जिले में कुल 10 मौतें
इससे पहले, बहराइच के ही खैरीघाट क्षेत्र के महजिदिया निवासी शिवानी (10) और हरदी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी सुमन (11) पर भेड़ियों ने मंगलवार रात हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वहीं, बौंडी क्षेत्र में ग्रामीणों ने भेड़िया देखने का दावा किया है। जिले में भेड़ियों के हमलों में अब तक नौ बच्चों सहित 10 की मौत हो चुकी है। 45 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच भेड़ियों को पकड़ा, जिनमें से एक की मौत हो गई।
जानकारी के अुनसार, शिवानी मंगलवार रात मां किराना के साथ घर में सो रही थी। देर रात भेड़िये ने उसे चारपाई से नीचे खींचने का प्रयास किया। इस बीच शिवानी चीख पड़ी। मां के शोर बचाने पर भेड़िया उसे छोड़कर भाग निकला।
वहीं, गड़रियनपुरवा निवासी सुमन की गर्दन भेड़िये ने दबोचकर बाहर खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहरा दे रहे ग्रामीण और परिजन दौड़े तो सुमन की जान बची। ग्राम पंचायत यादवपुर में बुधवार सुबह भेड़िया ने बालकराम के पड़वा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Also Read: Trump and Harris Clash Over Economy and Abortion
इलाकों में बढ़ी दहशत
वन विभाग की ओर से मंगलवार को ही एक मादा भेड़िया को पकड़ा गया है। लेकिन इसके बाद से हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार की रात भेड़िया ने खैरीघाट व हरदी थाना क्षेत्र में जहां बालिकाओं पर हमला किया तो वहीं कोतवाली देहात में पड़वा को घायल कर दिया। वहीं बौंडी थाना क्षेत्र में भी भेड़िया दिखा। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक से अधिक भेड़िया हैं।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश