अगर आप WhatsApp का उपयोग करते हैं, तो जल्द ही आपका अनुभव बदलने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाला यह ऐप्लिकेशन अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश करने जा रहा है, जो स्टेटस सेट करने का तरीका पूरी तरह से बदल देगा।
मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप इस समय सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप के पास करीब 3.5 बिलियन से अधिक यूजर्स हैं। ऐसे में यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी नए नए फीचर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ती रहती है। पिछले कुछ समय से WhatsApp लगातार स्टेट्स सेक्शन के लिए काम कर रहा है। कंपनी अब स्टेटस के लिए एक नया फीचर लेकर आ रही है।
आपको बता दें कि हाल ही में वॉट्सऐप ने WhatsApp Status में अपने खास लोगों को मेंशन करने का फीचर दिया था। इसके साथ ही स्टेट्स में म्यूजिक लगाने का भी फीचर पेश किया था। अब कंपनी स्टेटस सेक्शन के लिए एक नया क्रिएशन टूल लाने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप में जल्दी ही यूजर्स को स्टेटस में कई नए टूल्स मिलने वाले हैं।
Also Read: मोदी सरकार की नई योजना से उजागर होगी चीन की साजिश, AI जगत में मचेगा हड़कंप!
Wabetainfo ने इस बारे में जानकारी साझा की है
WhatsApp के नए फीचर्स और अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने एक नए फीचर का खुलासा किया है। Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.25.3.2 वर्शन में अपकमिंग क्रिएशन टूल्स को देखा गया है। इसके साथ ही Wabetainfo ने इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
Wabetainfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह देखा जा सकता है कि स्टेटस के लिए यूजर्स को गैलेरी सेक्शन में दो नए शॉर्टकट मिलेंगे। इन शॉर्टकट्स के माध्यम से यूजर्स को टेक्स्ट स्टेटस और वॉइस मैसेज स्टेटस के अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे।
Also Read: ‘टीम इंडिया को भारत में 3 दिनों में ही हरा देते’, श्रीलंका के विश्व कप विजेता कप्तान के बयान ने मचाई खलबली
WhatsApp स्टेटस में वॉइस नोट लगाने की सुविधा
नए फीचर के रोल आउउट होने के बाद यूजर्स को स्टेटस सेक्शन में फोटो, वीडियो व टेक्स्ट के साथ एक नया वॉइस मैसेज वाला सेक्शन भी अलग से दिखाई देगा। यह ऑप्शन यूजर्स को डायरेक्टली वॉट्सऐप स्टेटस में वॉइस नोट लगाने की सुविधा देगा। बता दें कि वॉट्सऐप में अभी भी वॉइस नोट लगाने की सुविधा मिलती है लेकिन इसके लिए कोई अलग से ऑप्शन नहीं दिया गया है। अपकमिंग फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है और कंपनी जल्द ही इसे रोलआउट कर सकती है।
Also Read: बाघ ने पकड़ा, बच्चे की चालाकी देख लोग बोले – मम्मी से डर लगता है


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video