बीजेपी सांसद ने अपने घर के बाहर लगे नेमप्लेट में तुगलक लेन से पहले स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा है. इस पर सियासी घमासान होता दिख रहा है. देशभर में जगहों और सड़कों के नाम बदलने को लेकर सियासत होती रहती है. अब बीजेपी के राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा के अपने आवास तुगलक लेन का नाम बदलने से दिल्ली भी सियासी घमासान होता दिख रहा है. दिनेश शर्मा ने गुरुवार नई दिल्ली स्थित नए आवास 6 तुगलक लेन में गृह प्रवेश किया. बीजेपी सांसद ने अपने घर के बाहर लगे नेम प्लेट में तुगलक लेन से पहले स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा है. सांसद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की. पोस्ट में तुगलक लेन को स्वामी विवेकानंद मार्ग के नीचे ब्रेकेट में लिखा गया था.
Also Read: Indian Fans Rejoice as Richard Kettleborough Misses India-NZ Final
नेमप्लेट विवाद पर क्या बोले बीजेपी सांसद
सांसद ने अपने परिवार के साथ जिस आवास में प्रवेश किया है. उसके बाहर लिखी नेम प्लेट में तुगलक लेन से पहले स्वामी विवेकानंद मार्ग को बड़े अक्षरों में लिखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ये तस्वीरे शेयर की है. जैसे ही इस मामले ने सियासी तूल पकड़ा वैसे ही उन्होंने अपना जवाब देते हुए कहा कि आपने शायद मेरे आवास की नेम प्लेट ठीक से नहीं देखी. उसके ऊपर विवेकानंद मार्ग लिखा है. क्योंकि गूगल में ये जगह विवेकानंद मार्ग से दिखती है. इसलिए जब पूछा गया कि नेम प्लेट पर क्या लिखना है तो मैंने कहा कि जैसा आसपास लिखा हो वैसा ही लिख दीजिए. वहीं बगल में पहले से ही सीनियर लोगों के बंगलों पर ऐसी ही नेम प्लेट लगी है.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा
अरुणाचल सीमा पर चीन की नई चाल, कई जगह तनाव बढ़ा