टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। यह दिग्गज कलाकार काफी से बीमार चल रहे थे। पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों से लंबी लड़ाई लड़े रहे विक्रम गोखले ने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
कुछ ही दिनों पहले सिनेमा और टीवी की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल का निधन हो गया था। उनके जाने के गम से बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि ऐसे में विक्रम गोखले के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और चाहने वालों को बड़ा सदमा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ी जा रही थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। विक्रम गोखले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री