बांग्लादेश के उदय के आज 51 साल पूरे हो गए। इस मौके पर कोलकाता में भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा प्रस्तुत सैन्य टैटू ने 1971 युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के 51 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान मेजर जनरल महबूब रशीद जो कि बांग्लादेश सेना में 55 इन्फैंट्री डिवीजन के GOC हैं, उन्होंने कोलकाता में बताया कि 1971 हमारा एतिहासिक हिस्सा है और भारत ने हमारी मदद की, जिसकी हम इसके आभारी हैं। हम भारतीय सेना के साथ मिलकर अभ्यास करते हैं और यह भी एक कारण है कि हम इधर आए हैं।
16 दिसंबर 1971 का ही दिन था जब दुनिया के युद्धों के इतिहास में एक सेना का सबसे बड़ा आत्म समर्पण हुआ था और उसी दिन दुनिया के राजनीतिक नक्शे पर एक नए राष्ट्र का उदय भी हुआ था। ये देश था ‘बांग्लादेश’, जो कि अंग्रेजों द्वारा किए गए बंटवारे के दौरान पाकिस्तान के हिस्से में आया था, जिसे पूर्वी पाकिस्तान कहा गया। हालांकि भौगोलिक और सामरिक दृष्टि से यहां पाकिस्तान के लिए शासन चलाना आसान नहीं था। पाकिस्तान के इस ‘बेमेल’ अंग को काटकर भारत ने एक नए देश को जन्म दिया था।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts