उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Uttarakhand Open University) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि से विवि के भौतिक संसाधन बढ़ेंगे, जिसका लाभ सीधे तौर पर प्रदेश के 90 हजार अध्ययनरत विद्यार्थियों को होगा।
मंगलवार को नैक की ओर से विश्वविद्यालय को ईमेल के माध्यम से ग्रेड जारी कर दिया गया है। वर्ष 2005 में स्थापित यूओयू ने पहली बार नैक ग्रेडिंग की मान्यता के लिए आवेदन किया था।टीम ने विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी व अध्ययन केंद्र एमबीपीजी कालेज और एसबीएस कालेज रुद्रपुर स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही वर्ष 2016 से लेकर 2021 तक के अकादमिक वर्षों का एसएसआर के आधार पर मूल्यांकन किया। बाद में टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की और परिषद को सौंपा।
अब बेहतर एकेडमिक ट्रैक पर पहुंचे : कुलपति
कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि वर्ष 2019 तक विश्वविद्यालय के पास अकादमिक स्टाफ व भौतिक संसाधन न के बराबर था, लेकिन पिछले तीन वर्षों में हमने भौतिक संसाधनों में काफी वृद्धि की है और अकादमिक स्टाफ भी बढ़ाया है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder