उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बना हुआ है. हाल ही में चमोली जिले के माणा में एवलांच आया था, और अब मौसम विभाग ने फिर से एवलांच की चेतावनी जारी की है. आगामी दो दिनों में पहाड़ों में हिमखंड टूटने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों को न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने 3 मार्च के लिए यह अलर्ट जारी किया है.
बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में हल्की बारिश और 3 हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में बिजली गिरने की भी संभावना है.
Also read: उत्तराखंड: बर्फीला तूफान, 57 लोग फंसे, 16 को बचाया; बारिश का अलर्टhttps://centraltimes.in/accident/uttarakhand-snowfall-update-chamoli-glacier-rajasthan-up-rainfall-alert/
उत्तराखंड में एवलांच अलर्ट, राजस्थान में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
बता दें कि एक ओर जहां कई जगहों पर बारिश हो रही है तो वहीं राजस्थान के चुरु में हाल ही में भारी ओलावृष्टि हुई, जिस वजह से किसानों की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है. दरअसल, चुरु राजस्थान का वो हिस्सा है, जहां सबसे अधिक गर्मी पड़ती है और तापमान 50 डिग्री तक भी पहुंच जाता है लेकिन हाल ही में यहां भारी ओलावृष्टि हुई. इसी के साथ ही आज भी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
Also read: हिमानी हत्याकांड दोस्ती संबंध और ब्लैकमेलिंग में नया खुलासा
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और हिमाचल के कई हिस्सों में भी आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आगामी 24 घंटों में तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पंजाब में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, इस दौरान तेज हवाएं चलती रह सकती हैं जो लोगों को अभी भी सर्दी का एहसास करा सकती है. वहीं आईएमडी के मुताबिक आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश