उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे जवान बिना थके और बिना रुके लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं। अब तक 150 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, भूस्खलन के कारण भटवाड़ी के पास उत्तरकाशी-हर्षिल मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिसके चलते राहत टीमों का मौके तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। प्रशासन इस मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश में लगा है।
एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त टीमें स्टैंडबाय पर रखी गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार हैं। कुछ टीमें हवाई मार्ग से भी क्षेत्र में तैनात की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। पीएम मोदी स्वयं राहत कार्यों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
प्रदेश सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और चिकित्सकीय सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।
Also Read:Spotify Hikes Premium Plan Prices in India by Up to 28% After Six Years

More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा