सोमवार रात हरदी क्षेत्र में मां के साथ सो रही पांच वर्षीय अफसाना को भेड़िया ने खाने की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर जब परिजनों ने देखा, तो भेड़िया भाग गया। पिछले 48 घंटों में भेड़ियों ने छह लोगों पर हमला किया है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश बढ़ रहा है। शनिवार रात लगभग 12 बजे भेड़ियों ने नकाही निवासी पारस (7) पर और रविवार सुबह चार बजे मैकूपुरवा दरैहिया निवासी कुन्नू (55) पर हमला किया। रविवार रात को नव्वन गरेठी निवासी अंजली (5) की हत्या कर दी गई, और कोटिया निवासी कमला (60) व सुमन (55) को गंभीर रूप से घायल किया गया। सोमवार रात अफसाना (5) को भी गंभीर रूप से घायल किया गया। भेड़ियों के बढ़ते हमलों से स्थानीय लोगों का गुस्सा और बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी उमेश और परमिंदर ने कहा कि वन विभाग केवल दावे कर रहा है, लेकिन भेड़ियों पर नियंत्रण नहीं पाया जा रहा है।
नव्वन गरेठी निवासी अंजली को रविवार रात मां नीलू के पास से भेड़िया उठा ले गया था। सोमवार को फिर भेड़िये ने गांव में दस्तक दी। ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया तीन बार गांव में देखा गया। उसकी घेराबंदी की गई, लेकिन वह भाग निकला।
Also Read: PM Modi Meets Brunei Sultan Today At Luxury Palace
बहराइच में खूंखार भेड़ियों की खोज में वन विभाग ने बनाई रणनीति
बहराइच में ड्रोन कैमरे में दो खूंखार भेड़िए कैद हुए हैं, जिनके मुंह इंसानों का खून लग गया है। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव संजय श्रीवास्तव ने इन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़ने का आदेश जारी कर दिया है। इस समस्या से निपटने के लिए जहां वन विभाग ने चार-चार अलग-अलग तरह के कामों के करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं, वहीं भविष्य के लिए भी कार्ययोजना तैयार करवाई जा रही है। ताकि, भविष्य में इस तरह की समस्या से न्यूनतम नुकसान के साथ निपटा जा सके।
Also Read: अरब सागर में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के बाद भारतीय तटरक्षक बल के 2 पायलट लापता
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बहराइच में बच्चों पर हमला करने वाले छह भेड़ियों का समूह था, जिनमें से चार को पकड़ लिया गया है। दो भेड़िए अभी भी इधर-उधर दौड़ रहे हैं। ड्रोन कैमरे के जरिये इन्हें देखा भी जा चुका है। अब इनकी सटीक लोकेशन और जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए चार तरह के कामों में बांटकर टीमें लगा दी गई हैं। ऐसा बहराइच के कई इलाकों में किया गया है, ताकि भेड़ियों को शीघ्र से शीघ्र पकड़ा जा सके।
Also Read: अरब सागर में हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के बाद भारतीय तटरक्षक बल के 2 पायलट लापता
लोकेशन के लिए पेट्रोलिंग
प्रत्येक क्षेत्र में लगाई गई एक टीम भेड़ियों की लोकेशन पता करने के लिए पेट्रोलिंग करेगी। दूसरी टीम उन्हें बेहोश करने के लिए घेरे में लेगी। तीसरी टीम उन्हें पकड़ेगी और चौथी टीम पकड़ने के बाद उनके बारे में निर्णय लेगी। पीसीसीएफ, वाइल्डलाइफ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयास है कि इन्हें बेहोश करके काबू पा लिया जाए। अगर यह संभव नहीं हुआ तो मारने की अनुमति भी दे दी गई है। बहराइच में लगाई गई टीमों का नेतृत्व अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीसी पाठक और मुख्य वन संरक्षक एवी गिरीश कर रहे हैं।
Also Read: MSRTC employees launch state-wide strike
भेड़ियों का अध्ययन करने डब्ल्यूआईआई की टीम पहुंची बहराइच
आदमखोर भेड़ियों का अध्ययन करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून (डब्ल्यूआईआई) के वैज्ञानिकों की एक टीम बहराइच पहुंच गई है। इन भेड़ियों के हाईब्रिड यानी संकर प्रजाति के होने की प्रबल संभावना है। डीएनए टेस्ट के जरिये इसका ही पता डब्ल्यूआईआई के विशेषज्ञों की टीम लगाएगी।विशेषज्ञों के मुताबिक, भेड़िये और कुत्ते अंतरजन्य प्रजातियां मानी जाती हैं। यानी वे आपस में प्रजनन करके संतान पैदा कर सकते हैं। देखने में आया है कि इस तरह से पैदा होने वाले हाइब्रिड प्रजाति के भेड़िये ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। इनमें आदमखोर होने की प्रवृत्ति भी पाई जाती है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने डब्ल्यूआईआई के वुल्फ एक्सपर्ट्स यानी भेड़ियों के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम बुलाई है।
Also Read: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों के झुंड का फिर हमला, 3 साल की बच्ची की हत्या
यह टीम मंगलवार को दिन में यूपी वन विभाग के सीनियर अधिकारियों से मिली और उसके बाद बहराइच के लिए रवाना हो गई। यह टीम आदमखोर भेड़ियों का डीएनए सैंपल लेकर आगे की जांच करेगी। वन विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बताया कि इन भेड़ियों के हाईब्रिड प्रजाति के होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed