उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल की कीमतें बीते कुछ दिनों से लगभग स्थिर बनी हुई थीं और 94 से 96 रुपये प्रति लीटर के दायरे में बनी रहीं। पिछले 10 दिनों में भी इसी स्तर पर कीमतें रहीं। हालांकि, रविवार को पेट्रोल का दाम 94.46 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 29 पैसे बढ़कर 94.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बीते दो दिनों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Also Read:- बिहार में पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, विपक्ष पर हमला
प्रदेश के तमाम जिलों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ती दिख रही है। लखनऊ में 15 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 94.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, महोबा में 50 पैसे की वृद्धि देखी गई है। यहां पेट्रोल की कीमत 95.75 रुपये प्रति लीटर है। गाजियाबाद में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 95.40 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, नोएडा में 27 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल की कीमत 94.71 रुपये प्रति लीटर पर है। बांदा में 49 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 96.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
Also Read:- महाराष्ट्र: फरवरी के अंत से पहले मुंबई में लू चलने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सबसे अधिक बढ़ी डीजल कीमत
उत्तर प्रदेश में डीजल की कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। गाजियाबाद में सबसे अधिक 1.02 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। डीजल के रेट में पिछले दो दिनों में 32 पैसे की वृद्धि प्रदेश में रिकॉर्ड की गई है। रविवार को यूपी में डीजल की कीमत औसतन 87.52 रुपये प्रति लीटर पर थी। वहीं, मंगलवार को 87.84 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर कीमतें पहुंच गई। एक दिन में 30 पैसे प्रति लीटर के वृद्धि देखी गई है।
Also Read:- शाहरुख : सूद से मिलने वाली राशि लेने से मना कर दिया
हालांकि, अमेठी में 38 पैसे, एटा में 29 पैसे, फतेहपुर में 64 पैसे, गाजीपुर में 39 पैसे, लखीमपुर 48 पैसे, महाराजगंज में 19 पैसे, प्रतापगढ़ में 24 पैसे, रायबरेली में 34 पैसे, सोनभद्र में 79 पैसे की कमी पर डीजल कीमतों में देखने को मिली है। वहीं, वाराणसी में 42 पैसे, रामपुर में 55 पैसे, मथुरा में 34 पैसे, मैनपुरी में 51 पैसे, महोबा में 48 पैसे, जौनपुर में 29 पैसे की वृद्धि हुई है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder