यूपी: राजधानी लखनऊ के अकबर नगर में देर रात अवैध तरीके से बनी मस्जिद, मदरसे और मंदिर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. इसमें दो मस्जिद और एक मदरसा शामिल था. इससे पहले मंदिर पर भी कार्रवाई की जा चुकी है. प्रशासन ने देर रात मस्जिद और मदरसे को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. इस दौरान महानगर के इलाके में चप्पे-चप्पे पर चेक पोस्ट लगाकर उन सभी रास्तों को बंद कर दिया गया, जहां से कोई भी अकबरनगर तक जा सके.
Also Read: Bengaluru techie orders Xbox from Amazon but gets live Cobra delivered
प्रशासन का कहना है कि कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला है. यहां अवैध रूप से बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण ध्वस्त किए गए हैं. अकबरनगर में ध्वस्तीकरण अभियान का कार्य पूरा हो गया है. अब मलबा हटाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने का अभियान दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था. इश अभियान में करीब 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1800 से अधिक अवैध निर्माण जमींदोज किए गए हैं.
Also Read: Bihar: Newly constructed bridge in Araria collapses ahead of inauguration
लखनऊ: योगी सरकार के इको टूरिज्म प्रोजेक्ट के साथ बदलेगा क्षेत्र का रूपरेखा
शासन के निर्देश पर सर्वे के दौरान नदी की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण की बात सामने आई थी. योगी सरकार अब इस क्षेत्र को इको टूरिज्म का हब बनाएगी. लखनऊ के चिड़ियाघर को भी इसी जगह पुनर्स्थापित किए जाने की योजना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुकरेल नदी के पुनर्जीवन के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है. इसके बाद सीएम के प्रयासों का यहां असर दिखा है. कोर्ट ने भी योगी सरकार की कार्रवाई को सही माना है.
बीती रात कार्रवाई के दौरान बादशाह नगर से लेकर अकबरनगर तक के रास्ते को बंद कर दिया गया. वहीं पीएसी मुख्यालय से शुरू होने वाले फ्लाईओवर पर भी पुलिस का पहरा रहा. इसके बाद दूसरे फ्लाईओवर पर भी पुलिस तैनात रही. अकबरनगर से पॉलिटेक्निक जाने वाले चौराहे पर भी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
कुकरैल नदी के सौंदर्यीकरण में सरकार की मुहिम
कुल लगभग 7 जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस मुस्तैद दिखाई पड़ी. जहां से भी कोई अराजक तत्व ध्वस्तीकरण के स्पॉट पर पहुंच सकता था, पुलिस ने उन सभी रास्तों को बंद कर दिया था. इस दौरान ड्रोन कैमरे भी लगाए गए थे, ताकि फ्लाईओवर पर अगर कोई मौजूद हो तो उसे आसानी देखा जा सके. इस दौरान मीडिया को भी वहां जाने की इजाजत नहीं थी, जहां देर रात कार्रवाई हो रही थी. इसके अलावा तस्वीरें लेने पर भी प्रतिबंध था.
Also Read: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
बता दें कि आज दसवें दिन अकबरनगर में बनी मस्जिद और मदरसे पर कार्रवाई की गई. दरअसल, कुकरैल नदी से सटी सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अकबरनगर बना था, जिसके चलते सरकार ने अवैध निर्माण को हटाने की मुहिम चलाई, ताकि नदी का सौंदर्यीकरण हो सके. कुकरैल नदी पर बनने वाला रिवर फ्रंट सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation