अग्निवीर भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ पार करनी होती है। इसमें पास होने वालों को नौ फीट की लॉन्ग जंप, जिगजैग व पुल अप्स करने होते हैं। भर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आज से लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती के लिए फिजिकल देने के लिए युवा बृहस्पतिवार को देर रात ही लखनऊ पहुंच गए और सुबह छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम पहुंचे और रैली दौड़ में हिस्सा लिया। यह रैली 22 जनवरी तक चलेगी।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली जीडी, तकनीकी, कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को सुबह स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से करीब 10,000 उम्मीदवार भाग लेंगे।
सभी उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। लखनऊ, औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर और फतेहपुर के उम्मीदवार रैली में शामिल होंगे।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और सभी दस्तावेज मूल रूप में लाना अनिवार्य है। उन्हें दलालों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसी असुविधा से बचने के लिए लखनऊ भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) से संपर्क कर सकते हैं। रैली 19 जनवरी तक चलेगी, जिसके बाद मेडिकल और अन्य परीक्षण होंगे।
यह है अग्निवीर जीडी रैली का शेड्यूल
10 जनवरी: कानपुर नगर की सभी तहसीलें।
11 जनवरी: फ़तेहपुर और गोंडा की सभी तहसीलें।
12 जनवरी: कन्नौज और हमीरपुर की सभी तहसीलें।
13 जनवरी: लखनऊ और उन्नाव की सभी तहसीलें।
14 जनवरी: कानपुर देहात और महोबा की सभी तहसीलें।
15 जनवरी: औरैया और बांदा की सभी तहसीलें।
16 जनवरी: बाराबंकी और चित्रकूट की सभी तहसीलें।
17 जनवरी: सभी 13 जिलों के लिए अग्निवीर तकनीकी।
18 जनवरी: सभी 13 जिलों के लिए अग्निवीर कार्यालय सहायक।
19 जनवरी: सभी 13 जिलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन।
Also Read : मेरठ: एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, पति-पत्नी और 3 बेटियों की लाश मिली
भर्ती रैली में होंगे ये टेस्ट
अग्निवीर भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़, नौ फीट लॉन्ग जंप, जिगजैग और पुल अप्स करनी होती हैं। सफल होने पर सीने और लंबाई की माप होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
-रात दो बजे छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम गेट पर पर अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना होगा।
-जांच-पड़ताल के बाद एंट्री दी जाएगी।
-अभ्यर्थियों को भर्ती कार्यालय की ओर से जारी एडमिट कार्ड सहित सभी दस्तावेज, आधार, पैन साथ लेकर आना होगा।
-एएमसी स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है।
-अभिभावकों के रुकने के लिए अलग से इंतजाम नहीं हैं।
-अभ्यर्थियों व अभिभावकों को अपने ठहरने व खानपान का इंतजाम स्वयं करना होगा।
-एएमसी स्टेडियम के अंदर अभ्यर्थियों के बैठने, पेयजल व सामान्य खानपान के इंतजाम रहेंगे।
-एएमसी के बाहर मिलिट्री पुलिस तैनात रहेगी, जो ट्रैफिक कर्मियों के साथ मिलकर वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाएंगे, ताकि जाम की स्थिति न पैदा हो।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation