होली के मौके पर रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ने गुरुवार को अपने कलेक्शन में 35% की गिरावट दर्ज की है। ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि पहले से ही बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक बार फिर से वर्किंग डे शुरू होने से इस फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी। वैसे अगर बुधवार को होली की जगह कोई और त्योहार होता तो गुरुवार को मॉर्निंग शोज ज्यादा कमाई करते।
‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने इस तरह दो दिनों में 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। लेकिन इसकी असली मशक्कत अब शुरू होने वाली है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए फिल्म को मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण फिल्म की कमाई बढ़ने के पूरे आसार हैं। लेकिन अगर वीकेंड में कमाई कम से कम दोगुनी नहीं होती है तो फिल्म का भविष्य अधर में जा सकता है।

यूपी-बिहार में बढ़ी कमाई, गुजरात/सौराष्ट्र में गिरावट
‘बॉक्स ऑफिस इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह से शोज में फिल्म को यूपी, बिहार में अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। लेकिन गुजरात/सौराष्ट्र सर्किट में हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। देश में हिंदी फिल्मों के लिए मुंबई/महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात/सौराष्ट्र, यूपी और बिहार को मास सर्किट माना जाता है। यदि किसी फिल्म को तगड़ी कमाई करनी है तो उसे इन सर्किट्स में अपनी पकड़ मजूबत बनानी होगी। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए अच्छी बात यह है कि यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। ऐसी फिल्मों को अक्सर बढ़िया रेस्पॉन्स मिलता है। फिल्म एंटरटेनिंग है और इसे क्रिटिक्स ने भी पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया है, ऐसे में रविवार तक फिल्म की कमाई में उछाल आने की पूरी संभावना है।
थक चुकी ‘पठान’ के आगे कमाने का मौका
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित है और इसके रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के संयोजन और आकर्षक गीतों के साथ हिट होने की उम्मीद है। हालाँकि, शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज़ हुई पठान एक मजबूत प्रतियोगी हो सकती है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा