दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और धूप का असर अभी भी बना हुआ है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का सिलसिला जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से पहले दस्तक दी है. इसकी रफ्तार और दिशा को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 27 मई तक केरल पहुंच सकता है. मानसून की इस समय से पहले सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से निकोबार द्वीप और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है.
Also Read : सितारे जमीन पर भी निकली रीमेक, हॉलीवुड की इस फिल्म की कॉपी है आमिर खान की फिल्म
दिल्ली में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना, तेज हवाएं भी चलेंगी
वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान लगातार सतही हवाएं 15-25 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो कभी-कभी 35 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती हैं. वहीं, 14-15 मई दो दिन पारा 40 के पार रहने के बाद 16 मई को बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुत हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.
Also Read : Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने एक यात्री को हिरासत में लिया
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से उत्तर भारत में तेज हवाएं और वर्षा की संभावना
आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के ऊपर निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है. उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर दो अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है. बिहार, झारखंड और असम में भी मौसम संबंधी कुछ ऐसी प्रणालियां बनी हुई हैं. इनके प्रभाव से 14 मई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तो 16-17 मई को हिमाचल प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इतना ही नहीं इन राज्यों में गरज व बिजली के साथ छिटपुट से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation