कर्नाटक शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक बेहद अजीब मामला सामने आया। परीक्षा देने गई एक उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की एडल्ट तस्वीर छपी थी। अब इस कथित एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कथित एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा विभाग ने उम्मीदवार की फोटो के बजाय हॉल टिकट पर पूर्व एडल्ट स्टार की तस्वीर छाप दी। नायडू ने कन्नड़ में ट्वीट करते हुए लिखा, “शिक्षक भर्ती हॉल टिकट में, उम्मीदवार की फोटो के बजाय, शिक्षा विभाग ने ब्लू फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन की फोटो छापी थी। हम उस पार्टी से और उम्मीद ही क्या कर सकते हैं जो विधानसभा के अंदर ब्लू फिल्में देखती है।”
पति के दोस्त ने उम्मीदवारकी जानकारी अपलोड की थी
नायडू के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के कार्यालय ने एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया, “उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करना होता है। इसके बाद सिस्टम उसी फोटो को लेता है जिसे वे अपलोड करते हैं। जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई है, तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी।”
घटना की जानकारी रखने वाले शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार ने अपना आवेदन, दस्तावेज और फोटो अपलोड करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से मदद मांगी थी। शिक्षा मंत्री के बयान के मुताबिक उम्मीदवार का फॉर्म उसके पति के एक दोस्त ने भरा था। उम्मीदवार चिकमगलूर जिले की रहने वाली बताई जी रही है। उसने शिवमोग्गा में शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder