तेलंगाना में एक दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एक ट्रेनर विमान की खबर सामने आई है। यह घटना तेलंगाना के मेदक जिले में हुई है। इस दुर्घटना के समय, विमान में एक ट्रेनर पायलट और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे। दुर्घटना के परिणामस्वरूप, दोनों पायलटों की मौत हो गई है।
Also Read: नागपुर: मां ने नहीं बनाया सुबह का नाश्ता तो बेटे ने कर लिया सुसाइड
तेलंगाना हादसे से संबंधित जानकारी
वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित एयर फोर्स एकेडमी से सुबह के समय ट्रेनर विमान ने उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह 8.55 बजे यह विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे का शिकार हुआ विमान Pilatus PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट था। वायुसेना ने बताया कि ट्रेनर विमान रुटीन उड़ान पर था। हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हादसे में किसी आम नागरिक या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इससे पहले जनवरी में भी भारतीय वायुसेना के दो विमान दुर्घटना का शिकार हुए थे। मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश हो गए थे, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। ये विमान भी रुटीन ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग मिशन पर थे।
Also Read: फैंस की डिमांड बढ़ने के कारण मुंबई के सिनेमाघरों में रात दो बजे तक चलेंगे एनिमल के शो


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation