टी20 क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मुक़ाबले से ठीक पहले प्रेस वार्ता में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से एक सवाल पूछा गया. सवाल था कि ऑस्ट्रेलिया वाले मैच में जीत की सबसे बड़ी बात क्या रही थी? रोहित ने हँसते हुए कहा था कि अब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में नहीं है. ज़ाहिर सी बात है कि रोहित साफ-साफ ये नहीं कहना चाहते थे कि 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार उन्हें कचोटती है.
Also Read: भीलवाड़ा में पोती ने अपने ही दादा के घर से 90 लाख रुपए चोरी कर लिए
सेमीफ़ाइनल में मैदान का हाल
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया इंग्लैड को हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा. दूसरे सेमीफाइनल में गयाना की पिच एडिलेड की तरह सपाट नहीं थी. यहां पर रन बनाने के लिए अनुभव के साथ साथ योग्यता और दिलेरी की ज़रूरत थी. अगर ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ रोहित विध्वंसक रूप में नज़र में आए थे तो जॉस बटलर की टीम के ख़िलाफ़ उन्होंने एक मुश्किल पिच पर संयम, धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया. रोहित ने मैच का इकलौता और इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा.
Also Read: संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
रोहित पर ज़िम्मेदारी और दबाव इसलिए ज़्यादा बढ़ गया था क्योंकि पूर्व कप्तान विराट कोहली इस फॉर्मेट में बेहद ख़राब दौर से गुज़र रहे हैं. सात पारियों में 11 से कम की औसत और 100 का स्ट्राइक रेट कोहली जैसे बल्लेबाज़ के साथ बिलकुल मेल नहीं खाता है. ये कोहली ही थे, जिन्होंने वर्ल्ड कप से ठीक पहले आईपीएल में 741 रन ठोक डाले थे. कोहली के संघर्ष के दौर के बावजूद अगर टीम इंडिया को इसका तनिक भी असर नहीं पड़ा है तो रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव की निरंतरता और निर्णायक लम्हों में बेहतरीन पारी खेलना भी एक बड़ी वजह रहा है.
Also Read: भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है। आइए जानें, इस वक्त गयाना का मौसम


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा