अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने के फैसले के चलते वैश्विक बाजारों पर दबाव बढ़ गया। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। आम बजट 2025 के बाद आज बाजार खुलते ही गिरावट दर्ज की गई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ खुले। प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 440 अंकों (0.57%) की गिरावट के साथ 77,060 पर। जबकि निफ्टी 162.80 अंकों (0.69%) की गिरावट के साथ 23,320 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
बाजार खुलते ही बिकवाली हावी हो गई। सेंसेक्स 710.70 अंकों (0.92%) की गिरावट के साथ 76,795.26 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 211.75 अंक (0.90%) गिरकर 23,270.40 पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव दिखा। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई।
Also Read: सोने के दाम गिरेंगे, चांदी में आ सकती है तेजी
ट्रंप के टैरिफ वॉर से निवेशकों में घबराहट
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के संकेतों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। अगर अमेरिका अपने आयात शुल्क में बड़ा बदलाव करता है। तो इसका असर भारतीय कंपनियों और निर्यातकों पर भी पड़ सकता है। इसी आशंका के चलते विदेशी निवेशकों ने बिकवाली तेज कर दी। जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा। इस खबर के बाद निवेशकों में घबराहट देखी जा रही है।
Also Read: Small Plane Crashes in Philadelphia, Fires Erupt, Fatalities Feared
टैरिफ बढ़ोतरी से वैश्विक बाजारों में हलचल, भारतीय शेयर बाजार पर असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन। कनाडा और मैक्सिको से आने वाले सामानों पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जिससे दुनियाभर के बाजारों में हड़कंप मच गया है। ट्रंप सरकार ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले उत्पादों पर 25%। और चीन के सामानों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया है। जो मंगलवार से लागू होगा। इस फैसले के बाद इन देशों ने भी जवाबी टैरिफ लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिससे व्यापार तनाव और बढ़ गया है। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट आई। जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह ट्रेड वॉर और बढ़ता है। तो ग्लोबल इकॉनमी पर भी इसका असर पड़ सकता है। वहीं एक्सपर्ट के अनुसार अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी पर आने वाले अपडेट्स और ग्लोबल मार्केट्स की चाल से बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Also Read: UPI Transaction IDs with These Characters to Be Blocked from Feb 1 – How to Stay Safe


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा