पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को छह दिन बीत जाने के बाद भी हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर नहीं खोला है। हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को शंभू बॉर्डर को एक हफ्ते के भीतर आम जनता के लिए खोलने का आदेश दिया था। इस हिसाब से कल, 17 जुलाई को, एक सप्ताह का समय पूरा हो जाएगा।
शंभू बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ी
दूसरी ओर, शंभू बॉर्डर पर फिर से किसानों की संख्या बढ़ती देख हरियाणा पुलिस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हरियाणा की तरफ बॉर्डर पर वज्र वाहन बढ़ा दिए गए हैं। इन सबके बीच, किसानों ने दिल्ली कूच के लिए एक सप्ताह का समय और बढ़ा दिया है।
आगामी विरोध और बैठक की योजना
17 और 18 जुलाई को, किसान अंबाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे और उनके रास्ते रोके जाने का विरोध जताएंगे। इसके बाद, 22 जुलाई को दिल्ली में किसानों ने विपक्ष के नेताओं के साथ कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक का अनुरोध किया है। उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
Also read: शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड, सुबह छह बजे पहुंची टीम
किसान संगठनों की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
शंभू बॉर्डर पर मनजीत सिंह घुमाना की अगुवाई में हुई किसान संगठनों की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फैसले लिए गए। खनौरी बॉर्डर पर भी रविवार को कई घंटों तक चली दोनों फॉर्मों की बैठक के बाद यह निर्णय हुआ कि फिलहाल दिल्ली मार्च के लिए एक सप्ताह और इंतजार किया जाएगा।


More Stories
To Bomb or Not to Bomb? Trump’s Limited Options for War with Iran After the Midterms
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन