शाहजहांपुर में रविवार को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में करीब 80 लोग सवार थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 30 लोग जख्मी हो गए हैं। उनमें से 11 गंभीर रूप से घायल लोगों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री स्थित टेढ़ी पुलिया के पास रविवार रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। अन्य घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। लखनऊ की तरफ से आ रही डबल डेकर बस में करीब 80 सवारी बैठी थीं। बस में सवार सभी यात्री गोंडा से लुधियाना जा रहे थे।


More Stories
Will Trump’s Russia Oil Move Make Petrol and Diesel Cheaper in India?
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे बाद मौत
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change