भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सैमसन ने बताया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मैच में उनका चयन पक्का हो चुका था, लेकिन टॉस से 10 मिनट पहले रोहित शर्मा का फैसला बदल गया.
Also Read: Softy Ice Cream Classified as Non-Milk Product, Subject to 18% GST: Authority
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रोहित शर्मा के फैसले पर जताई निराशा
संजू ने कहा कि इससे मैं निराश हुआ था लेकिन रोहित शर्मा के समझाने से मैं मान गया और उनके प्रति मेरा सम्मान और बढ़ गया. सैमसन इन दिनों रणजी ट्रॉफी में केरल के लिए खेल रहे हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें सलाह दी है कि वह लाल गेंद के फॉर्मेट पर भी फोकस करें और टीम मैनेजमेंट उन्हें इस फॉर्मेट में भी खेलते देखना चाहती है.
सैमसन फिलहाल कर्नाटक के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह सोमवार को यहां 15 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. इस बीच यूट्यूब चैनल पर उनका ताजा इंटरव्यू भी आया है. संजू ने सीनियर खेल पत्रकार विमल कुमार के यूट्यूब चैनल विमलवा पर इंटरव्यू दिया है.
संजू ने बताया, फाइनल में खेलने का मौका मिलना था लेकिन रोहित शर्मा का फैसला बदल गया
इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उनका खेलना तय हो गया था लेकिन टॉस से 10 मिनट पहले कप्तान रोहित शर्मा का मन बदल गया. संजू को जब रोहित ने अपने इस फैसले के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि इससे मेरा दिल टूट गया.
Also Read: Nagpur to Observe ‘Swachh Diwali, Shubh Diwali’ under NMC Initiative
संजू ने यू्ट्यूब चैनल विमलवा पर बताया, ‘फाइनल की सुबह बारबडोस में मेरा खेलने के लिए चांस बन रहा था. मुझे तैयार रहने को कहा गया. मैं तैयार था लेकिन टॉस से पहले मुझे बताया गया हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं. इससे मैं निराश था. वॉर्मअप चल रहा था तो रोहित भाई आए और मुझे साइड में ले गए और मुझे समझाने लगे कि मैं ऐसा फैसला क्यों ले रहा हूं.’
Also Read: Heavy Rains Cause Waterlogging and Traffic Jams in Bengaluru, Schools Declared Closed
संजू ने आगे बताया, ‘रोहित भाई बोले संजू समझ गया न तू?’ इसके आगे संजू ने कहा, ‘आपको पता है न कि उनका तरीका क्या है एक दम कैजुअल तरीके से बात करते हैं वो.’ इस बल्लेबाज ने बताया, ‘उन्होंने कहा- अबे समझ रहा है ना तू मैं क्या कहना चाह रहा हूं. मैंने कहा- बिल्कुल मैं समझता हूं. मैच खेलते हैं, फिर बात करेंगे जीतने के बाद. पहले मैच जीतते हैं फिर बात करेंगे. अभी आप मैच पर ध्यान दो.’


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation