पंजाब के तरनतारण में रॉकेट से हमला होने की खबर है. पुलिसिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हमला इलाके के सहरली पुलिस स्टेशन में किया गया था. बताया जा रहा है कि यह हमला पुलिस थाने को ही टारगेट करते हुए किया गया था. ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट चुकी है. राहत की बात यह है कि इस रॉकेट हमले में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें कि यह घटना करीब रात 1 बजे की बतायी जा रही है. पंजाब पुलिस इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका की जांच कर रही है.
गैंगस्टर रिंदा का बताया जा रहा है यह इलाका
बता दें कि इलाके में ऐसी घटना से पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया है. ऐसे में बताया जा रहा है कि यह इलाका गैंगस्टर रिंदा का है. जानकारी हो कि गैंगस्टर रिंदा पाकिस्तान में मार गया था. ऐसे में सहरली पुलिस स्टेशन को टारगेट करने के पीछे का मकसद पुलिस पता करने में जुटी है. पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 54 (एएसआर-बठिंडा) से सरहाली पुलिस थाने पर अज्ञात बदमाशों ने राकेट-लॉन्चर जैसे हथियार से फायरिंग की, जिससे अंदर की दीवार, सांझ केंद्र के दरवाजों के शीशे और दरवाजे का एक स्क्रॉल क्षतिग्रस्त हो गया.
पंजाब के तरनतारन में सहरली पुलिस स्टेशन में कम तीव्रता का धमाका हुआ
पंजाब के तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र में कम तीव्रता का धमाका हुआ है. शुरुआती जांच में यह आरपीजी हमला लग रहा है. बताया यह भी जा रहा है कि फोरेंसिक टीमें रास्ते में हैं. साथ ही आज सुबह डीजीपी पंजाब भी मौके पर पहुंच रहे हैं. साथ ही विस्तृत जानकारी के लिए प्रतीक्षा है.


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief