लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। छह लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विस्तार:
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। आठ लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जायजा लिया है।
जानकारी के मुताबिक, निजी बस बुधवार की सुब ह आठ बजे के करीब धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। वहीं डीसीएम लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निजी बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं डीसीएम पलट गई।

More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead