यूनाइटेड किंगडम के नवनियुक्त प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने प्रत्येक वर्ष ब्रिटेन में काम करने के लिए भारत के युवा पेशेवरों के लिए कम से कम 3,000 वीजा के लिए अपनी स्वीकृति दी है। ब्रिटिश सरकार के अनुसार भारत और ब्रिटेन के संबंध मजबूत हैं। ब्रिटिश सरकार ने कहा भारत इस तरह का लाभ पाने वाला पहला देश हैं। नई यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल स्कीम के तहत, यूके 18 से 30 वर्ष के बीच के डिग्री-शिक्षित भारतीय नागरिकों को हर साल 3,000 वीजा प्रदान करेगा, जो देश का दौरा करना चाहते हैं और वहां दो साल तक काम करना चाहते हैं। यह एक पारस्परिक प्रणाली होगी।
ऋषि सुनक ने भारतीयों के लिए 3,000 UK वीजा को मंजूरी दी
यूके के प्रधान मंत्री कार्यालय ने लिखा, “आज यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम की पुष्टि की गई, जिसमें 18-30 वर्षीय डिग्री-शिक्षित भारतीय नागरिकों को यूके में रहने और दो साल तक काम करने के लिए 3,000 स्थानों की पेशकश की गई।”
इंडोनेशिया की राजधानी बाली में 17वें जी20 शिखर सम्मेलन से इतर सनक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कुछ घंटे बाद डाउनिंग स्ट्रीट में यह घोषणा की गई। सुनक के अक्टूबर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video