नए साल 2023 में आपकी ईएमआई और महंगी होने वाली है. आरबीआई ने फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. आरबीआई (RBI) ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के आखिरी दिन आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान कर दिया है. इससे पहले आरबीआई चार बार की मॉनिटरी पॉलिसी बैठकों में पहले ही 1.90 फीसदी रेपो रेट को बढ़ा चुकी है. यानि 8 महीनों में आरबीआई रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया है.
RBI का रेपो रेट बढ़ाने का असर
आरबीआई के इस फैसले के बाद सरकारी से लेकर निजी बैंक और हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां होम लोन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगी, जिसके बाद आपकी ईएमआई ( EMI) महंगी हो जाएगी. होम लोन के मौजूदा ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी क्योंकि रेपो रेट लिंक्ड होम लोन पर ब्याज दरें में बढ़ोतरी हो जाएगी. आइए बताते हैं कितनी महंगी हो जाएगी आपकी ईएमआई.
महंगे ईएमआई से राहत की भी उम्मीद
बहरहाल माना जा रहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला यहीं अब थम सकता है. क्यों आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा है कि खुदरा महंगाई दर में कमी आएगी. उऩ्होंने 4 फीसदी तक महंगाई दर लाने का लक्ष्य रखा है. अगर ऐसा हुआ आने वाले महीनों में ईएमआई में कमी भी आ सकती है.


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief