रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. तीन लोगों की जान गई है, 50 घर पूरी तरह ढह गए हैं और 200 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. हाईवे और सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने की कोशिश जारी है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के रामबन में भारतीय सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर संपर्क बहाल करने के लिए अभियान शुरू किया है. सड़क साफ करने और उसे बहाल करने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है.
Also Read: कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे साउथ सुपरस्टार थलपति, विजय के खिलाफ फतवा जारी, जानें क्या है मामला
रामबन में भूस्खलन से तबाही: राहत कार्य जारी, सेना और प्रशासन मुस्तैद
फंसे हुए यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए बनिहाल, कराचियाल, डिगदौल, मैत्रा और चंदरकोट से त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तेजी से तैनात किया गया. जरूरत पड़ने पर आगे की सहायता के लिए आठ सेना की टुकड़ियां (प्रत्येक की संख्या 1/1/18) फिलहाल प्रमुख स्थानों पर स्टैंडबाय पर हैं.
भारतीय सेना के अनुसार, केआरसीएल, सीपीपीएल और डीएमआर सहित नागरिक निर्माण फर्मों के जेसीबी और भारी उपकरणों ने बाधित राजमार्ग पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है. भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 बंद होने से उधमपुर में बड़ी संख्या में वाहन रुके हैं.
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बहाली का काम चल रहा है, जो कल की लगातार बारिश, ओलावृष्टि और भूस्खलन के बाद लगातार दूसरे दिन भी बंद है. भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं.
Also Read: सीलमपुर हत्याकांड: पोस्टरों से झलकी दहशत
वहीं, एक दूल्हा भूस्खलन के बाद सड़कें बंद होने की वजह से पैदल ही अपनी शादी के लिए जा रहा है. दूल्हे मशकूर ने कहा कि आज मेरी शादी का दिन है, कल हुई भारी बारिश की वजह से यह स्थिति है. हमें पैदल ही जाना है. हमने सुबह 6 बजे यात्रा शुरू की. हमने अपनी गाड़ियां पीछे पार्क कर दीं और अब हम बाकी रास्ता पैदल ही तय करेंगे. हमें अभी भी 7-8 किलोमीटर और चलना है. हम दुल्हन को उसी रास्ते से लेकर आएंगे, क्योंकि सड़कें साफ नहीं हुई हैं. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि एनएच 44 को जल्द से जल्द साफ किया जाए.
Also Read : राजस्थान चूका, स्टार्क ने पलटा मैच; पहला सुपर ओवर रोमांचक


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder