राजस्थान के नीमकाथाना जिले में स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में कर्मचारियों की अवाजाही के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लिफ्ट मंगलवार रात (14 मई) की रात को गिर जाने से 6 लोग फंसे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, अब तक 8 कर्मचारियों को बाहर निकाला जा सका है. बताया जा रहा है कि अंदर दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए हैं. साथ ही बाहर एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है.
Also Read: फ्लाइटों में को-पैसेंजर्स की ज्वेलरी चोर गिरफ्तार: आरोपी ने सालभर में 200 उड़ानें भरीं
नीमकाथाना पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने कहा कि एक बचाव दल फंसे हुए कर्मियों तक पहुंच गया है और उनमें से कुछ घायल हो सकते हैं. पुलिस ने कहा कि कोलिहान खदान में कई सौ मीटर की गहराई में फंसे कर्मियों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है. दरअसल यह घटना तब हुई जब सरकारी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतर्कता टीम निरीक्षण के लिए खदान के अंदर गई थी.
Also Read: ED Conducts Raids At Several Locations In Maharashtra In Rs 100 Crore Ponzi Scam
कोलिहान खदान में लिफ्ट हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, प्रशासन अलर्ट पर
पुलिस ने कहा कि जब वो ऊपर आने वाले थे, तभी लिफ्ट की रस्सी टूट गई, जिसके कारण लगभग 14 लोग फंस गए. खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. धर्मपाल गुर्जर ने कहा, “मैं हरियाणा चुनाव प्रचार के लिए गया था, लेकिन जैसे मुझे सूचना मिली मैं तुरंत यहां पहुंचा. मैंने स्थिति का जायजा लिया है. बचाव की टीम लगी हुई है और 6-7 एंबुलेंस अलर्ट मोड पर है. पूरा प्रशासन यहां है. अभी तक किसी के हताहत की सूचना नहीं है.”
Also Read: CISF Takes Charge of Parliament Security
बताया जा रहा है कि मशीनों के पुराने होने और सही समय पर मेंटेनेंस न होने से यह बड़ा हादसा हुआ. वहीं विजलेंस टीम के आने पर इस तरह की घटना होना मेंटेनेंस पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. फिलहाल हादसे में फंसे लोगों के परिजनों के लिए अभी तक कोई इमरजेंसी नंबर नहीं जारी किया गया है.
Also Read: PoK में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन: एक की मौत, 100 घायल
वहीं इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट किया, ”झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की जानकारी मिली. संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और बचाव अभियान और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.”
Also Read: Kohli was seen playfully teasing Ishant Sharma during their match


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation