राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा उच्चैन थाना क्षेत्र के बीजा के नगला गांव के पास हुआ। जिलाधिकारी आलोक रंजन ने घटना की पुष्टि की है। अधिक जानकारी के लिए अधिकारी मौके पर जा रहे हैं। उसी स्थान पर जंगल में आग लगने की भी खबर है।
हादसे का वीडियो आया सामने
बता दें कि चार्टर्ड विमान विमान भरतपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में चारों ओर मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है। इससे पहले भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा था कि चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
हालांकि, रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना के जेट आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
भरतपुर के उच्चैन इलाके में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि विमान शहर के उच्चैन इलाके में एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार हुआ विमान हेलीकॉप्टर था या विमान। पुलिस के मुताबिक, अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह एक नागरिक या सैन्य फिर विमान था।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder