आज 27 दिसंबर को उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। इससे दृश्यता गंभीर रूप से कम हो जाती है, जिसका भारतीय रेलवे पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसके चलते आज 328 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
रेलवे विभाग के द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। वहीं कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट भी चल रही हैं। भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज 328 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। 39 रेलगाड़ियों को आज आंशिक रूप से कैंसिल भी किया गया है. रेलवे को 22 ट्रेनों को रिशैड्यूल भी करना पड़ा है। आज 13 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
ऐसे चेक करें स्टेटस
रेलवे विभाग ने किस ट्रेन को कैंसिल किया है और किसके रूट में बदलाव किया गया है, इसकी जानकरी रेलवे की वेबसाइट पर मौजूद है।
- ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाए
- अब आपको कैप्चा भरना होगा
- अब Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा
- Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें.
- यहां रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्शन दिखेगा
- इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं
- Train Exceptional info पर क्लिक करके आप ट्रेन के नाम या नंबर से उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं
इसके साथ ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/ पर जाकर पूरी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश