प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान को अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है. इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है. दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा. ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी. बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है, जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला है.
पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो मेड इन इंडिया है. वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है जो इतनी कॉम्पैक्ट और कुशल है. वंदे भारत पहली स्वदेशी सुरक्षा तंत्र कवच के अनुकुल है.
इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और यह अजमेर एवं दिल्ली कैंट के बीच चलेगी. यह ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव में भी रुकेगी. इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से जयपुर और अजमेर का सफर कम समय पर तय किया जा सकेगा.
वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी. इस मार्ग की वर्तमान में सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है. जो दिल्ली कैंट से अजमेर के बीच का सफर 6 घंटे 15 मिनट में तय करती है. इस प्रकार वंदे भारत एक्सप्रेस उस मार्ग पर चलने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी. यह ट्रेन राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पुष्कर और अजमेर शरीफ दरगाह सहित अन्य स्थानों से कनेक्टिविटी में सुधार लगाएगी. इन जगहों पर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.
यह एक्सप्रेस हाई-राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों पर चलने वाली दुनिया की पहली सेमी-हाई-स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी. रेलवे के अनुसार यह राजस्थान की पहली और दिल्ली से चलने वाली चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है.


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees