प्रयागराज में कोई स्नान पर्व न होने के बावजूद संगम स्नान के लिए देश भर से लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। ट्रेन से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर काफी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निजी वाहन और बसों से संगमनगरी पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि हर घंटे सात से आठ हजार वाहन प्रयागराज में प्रवेश कर रहे हैं।
शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर कई किलोमीटर तक लंबी कतारें लगी हुई हैं, और लाखों लोग जाम में फंसे हुए हैं। विभिन्न स्थानों पर जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। यातायात को सामान्य बनाने के लिए आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों में भी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा, यहां से लौट रहे वाहनों की बड़ी संख्या के कारण भी कई जगहों पर जाम लग रहा है। अयोध्या, मिर्जापुर, जौनपुर और बनारस की सड़कों पर भी भारी जाम देखा जा रहा है।
Also Read: राम मंदिर: 11 फरवरी तक वीआईपी पास फुल, बदला आरती समय
प्रयागराज में एंट्री करते ही गाड़ियों की लंबी कतार
शुक्रवार, शनिवार के बाद अवकाश के दिन रविवार को तो यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। यही हाल सोमवार को दिखाई दे रहा है। रीवां-चित्रकूट, मीरजापुर, वाराणसी, जौनपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, कानपुर, कौशांबी मार्ग से हर घंटे हजारों वाहन प्रयागराज में प्रवेश कर रहे हैं और शहर अंदर एंट्री होते ही उनकी लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
सोमवार को तीन दिनों से जाम और रेंगते वाहनों से परेशान कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर राहत मिली। प्रयागराज से लौटने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कानपुर की दिशा में वाहनों की भीड़ ज्यादा थी। वहीं, प्रयागराज की ओर जाने वाली लेन में पिछले तीन दिनों की तुलना में वाहनों की संख्या आधी से भी कम हो गई। गाड़ियों की संख्या घटने के कारण फतेहपुर सीमा में कहीं भी जाम की समस्या नहीं रही। बड़ौरी और कटोघन टोल प्लाजा के पास सामान्य यातायात चलता रहा।
Also Read: तिरुपति लड्डू घोटाला: CBI की स्पेशल टीम ने चार आरोपियों को पकड़ा
महाकुंभ में दूध, सब्जी व बोतल बंद पानी की आपूर्ति ठप
महाकुंभ मेला में वाहनों पर प्रतिबंध के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। दूध, सब्जियां और बोतलबंद पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। दूध की सप्लाई रुकने से कल्पवासियों से लेकर श्रद्धालुओं तक को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
प्रयागराज के झूंसी के अंदावा के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की भी किल्लत हो रही है। उनका कहना है की गाड़ी आ नहीं पा रही है इसलिए इसकी कमी हो रही है। कुछ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो चुका है।
पिछले कुछ दिनों से महाकुंभ मेला में बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब आवश्यक वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहनों को भी मेला क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। पहले केवल अमृत स्नान पर्वों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध था, लेकिन अब भीड़ के कारण यह प्रतिबंध और सख्त कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप दूध की आपूर्ति भी ठप हो गई है। सुबह और शाम को विभिन्न दूध कंपनियां जो सप्लाई करती थीं, उनके वाहन अब नहीं पहुंच पा रहे हैं।
Also Read: ट्रंप ने फिर चलाया टैरिफ का चाबुक, अब स्टील और एल्युमीनियम इंपोर्ट पर लगाएंगे 25% टैरिफ


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation