Ram Gopal Varma ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर एक ट्वीट किया था, जिससे विवाद पैदा हो गया है. हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार 24 जून को कहा कि वे द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा के खिलाफ जल्द ही एक क्रिमिनल केस दर्ज करेंगे. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है.
तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जी नारायण रेड्डी ने पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.
हिन्दुस्तान टाइम्स को पुलिस इंस्पेक्टर बी प्रसाद राव ने बताया, ‘हमें शिकायत मिली है, जिसे हमने कानूनी राय के लिए भेज दिया है. लीगल ओपिनियन मिलने के बाद, हम राम गोपाल वर्मा के खिलाफ ‘शेड्यूल्ड कास्ट और शेड्यूल्ड ट्राइब (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट’ के तहत मामला दर्ज करेंगे.’
राम गोपाल वर्मा के ट्वीट ने बढ़ाई उनकी मुश्किलें
राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था, ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?’ जी नारायण रेड्डी ने अपनी शिकायत में कहा कि ट्विटर पर राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी एक वरिष्ठ महिला राजनेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल के लिए बेहद अपमानजनक है. भाजपा नेता ने ट्वीट को सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation