वाराणसी में गुरुवार से शुरू होने वाले Kashi-Tamil संगमम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 17 नवंबर से शुरुआत हो रहा है यह कार्यक्रम 19 दिसंबर को समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में शनिवार अर्थात 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बुधवार को एसपीजी की टीम वाराणसी पहुंच गई। एसपीजी की टीम ने सुरक्षा व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक भी की। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी एसपीजी की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी वाराणसी एस राजलिंगम द्वारा बताया गया कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आएंगे। करीब 2 घंटे तक प्रधानमंत्री वाराणसी में रहेंगे।
मंच को दिया जा रहा अंतिम रूप
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमफीथिएटर मैदान में Kashi-Tamil संगमम का आयोजन होगा। आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए करीब 1 सप्ताह पूर्व से कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही थी। बुधवार को देर शाम तक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मंच आदि भी तैयार कराया जा रहा है। पंडाल तैयार करने के लिए 100 से अधिक मजदूरों को लगाया गया है, जो बुधवार की सुबह से देर शाम तक पंडाल तैयार करने में लगे रहे।
दिखाई जाएंगी तमिल फिल्में, खाने को मिलेंगे तमिल व्यंजन
दिखाई जाएंगी तमिल फिल्में, खाने को मिलेंगे तमिल व्यंजन कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण चमू शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तमिल के लोग 1 महीने तक वाराणसी में रहेंगे इस दौरान उनको वाराणसी के बारे में सोचने समझने और महसूस करने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम भारत के इतिहास में पहली बार तमिल और हिंदी भाषा के लोगों के मेल मिलाप का एक बड़ा महोत्सव है। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर तमिल विषयों पर संगोष्ठी आयोजित की जाएंगी, तमिल फिल्में दिखाई जाएंगी, काशी के लोग तमिल व्यंजनों का स्वाद लेंगे। इसी तरह कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे तमिल और हिंदी के लोगों के बीच जुड़ाव होगा।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation