प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक में नए शिवमोग्गा हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। नया हवाईअड्डा खूबसूरत है और इसका उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री इसका दौरा करेंगे। पीएम शिवमोग्गा और बेलगावी जिलों के लोगों को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, रेलवे और सड़क परियोजनाओं, ग्रामीण जल संपर्क परियोजनाओं का उपहार भी देंगे।
कमल के आकार में बना है एयरपोर्ट
शिवमोगा एयरपोर्ट को कमल के आकार में बनाया गया है। इस एयरपोर्ट पर हर घंटे करीब 300 यात्री आ-जा सकते हैं। इस एयरपोर्ट से शिवमोगा और आसपास के दूसरे क्षेत्रों तक संपर्क और पहुंच में सुधार होने की संभावना है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह दो रेलवे प्रोजेक्ट्स शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नई रेलवे लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे।

450 करोड़ रुपये की लागत
नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। कमल के आकार वाले इस हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं। इस हवाई अड्डा से शिवमोगा एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों तक संपर्क एवं पहुंच में सुधार होने की संभावना है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह दो रेलवे परियोजनाओं शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नयी रेलवे लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे।
नई रेलवे लाइन की आधारशिला
शिवमोगा -शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नई रेलवे लाइन को 990 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और यह बेंगलुरु-मुंबई मुख्य लाइन के साथ मलनाड क्षेत्र को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। शिवमोगा शहर में कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो को 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा ताकि शिवमोगा से नयी ट्रेनें शुरू करने और बेंगलुरू और मैसूरु में रखरखाव सुविधाओं में मदद मिल सके।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed