30 मई (गुरूवार) से पीएम नरेंद्र मोदी का ध्यान शुरू हो गया है. वे तमिलनाडु के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान मुद्रा में बैठे है. वे अगले 45 घंटे तक ध्यान अवस्था में रहेंगे और इस दौरान वे अन्न तक नहीं खाएंगे. गुरूवार की शाम जब पीएम तमिलनाडु पहुंचे तो ध्यान मुद्रा में बैठने से पहले उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की.
रिपोर्टस के मुताबिक, गुरूवार (30 मई) की शाम 6:45 बजे से पीएम मोदी का ध्यान शुरू हुआ है. जो अगले 1 जून तक रहेगा यानी कि वे 45 घंटे तक ध्यान करेंगे. वहीं इन 45 घंटों के बीच वे सिर्फ तरल आहार ही लेंगे, जिसमें अंगूर का रस, नारियल पानी और अन्य कई तरल पदार्थ होंगे. पीएम मोदी के 45 घंटे तक ध्यान केंद्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.
Also Read: गेमिंग की लत को रोकने के लिए भारत सरकार ऑनलाइन गेम पर समय और खर्च की सीमा तय करेगी
पीएम नरेंद्र मोदी का संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा दौरा
वहीं ध्यान के खत्म होने के बाद 1 जून को अपने दिल्ली प्रस्थान से पहले यहां संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का पीएम नरेंद्र मोदी दौरा भी कर सकते हैं. बता दें, यहां पर स्मारक और मूर्ति दोनों छोटे-छोटे टापुओं पर बनाए गए हैं जो काफी आकर्षक है यह समुद्र में अलग-अलग और टीले जैसी चट्टानी संरचनाएं जैसे प्रतीत होती हैं. बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2019 के चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह के ध्यान मुद्रा में बैठे थे.
Also Read: Delhi Heatwave: Extreme Temperatures Prompt Warnings
आपको बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी की ध्यान मुद्रा 30 मई की शाम से ध्यान मंडपम में ध्यान शुरू हो गया है जो 1 जून की शाम तक चलेगा. माना जाता है कि ध्यान मंडपम में ‘भारत माता’ के बारे में विवेकानन्द ने दिव्य दृष्टि प्राप्त की थी. पीएम मोदी के ध्यान और प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सुरक्षा के मद्देनजर करीब 2000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी शामिल हैं.
Also Read: छिंदवाड़ा: सामूहिक हत्याकांड में परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा फिर लगा ली फांसी


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder