PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिनों के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डिफेंसएक्सपो 22 के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दौरे के दौरान वह करीब 15,670 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री अडालन में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। दोपहर करीब 3:15 बजे वह जूनागढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्धाटन
फिर शाम करीब 6 बजे वह इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022 का उद्धाटन करेंगे और राजकोट में कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। शाम करीब 7:20 बजे पीएम राजकोट में अभिनव निर्माण कार्य प्रणालियों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
20 अक्टूबर का प्रोग्राम
कल यानी 20 अक्टूबर को सुबह करीब 9:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे पीएम केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां पीएम संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इसके बाद करीब 3:45 बजे वे व्यारा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा