पायलट के साथ मारपीट, दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक विमान के उड़ान भरने में हुई देरी ने एक यात्री को इतना नाराज कर दिया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Also Read: National Youth Day: Honoring Swami Vivekananda’s Impact on Indian Youth
इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने पायलट को घूंसा मारा है. विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना को ध्यान से देखा है और मामले की जांच की गई है. बताया गया है कि यह घटना उस समय हुई जब पायलट माइक्रोफोन के माध्यम से यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के देर से उड़ान भरने के कारण सूचित कर रहा था.
यह घटना रविवार के दोपहर एक बजे की गई थी.यात्री का नाम साहिल कटारिया के तौर पर जानकारी प्राप्त हुई है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर कहा है, “हम आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे.” इंडिगो ने भी इस यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
Also Read: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार सुष्मिता सेन से लेकर रवीना टंडन तक
लोगों की आ रही है प्रतिक्रिया
इस घटना के वीडियो के वायरल होने पर लोगों की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया सामने आई.एक यूजर ने कहा, “उड़ान में देरी को लेकर पायलट क्या कर सकता है? वह केवल अपना काम कर रहा था. इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर इसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल देना चाहिए. इसकी तस्वीर को सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि अन्य लोगों को इस बुरे व्यवहार के बारे में सूचित हो सके.वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “इस व्यक्ति पर हमला करने का मामला दर्ज करना चाहिए. इसे नो-फ्लाई-लिस्ट में डाल देना चाहिए। यात्री का यह व्यवहार अस्वीकार्य है”
Also Read: मध्यप्रदेश के बाद नयनतारा के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है. एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे. इस आदमी को गिरफ्तार करें, और उसे नो-फ्लाई सूची में डाल दें.उसकी तस्वीर प्रकाशित करें ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस व्यक्ति पर हमले का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और साथ ही इसे नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाना चाहिए. सभी गलत कारणों से खबरों में है और इसकी कमियों के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि कोई यात्री ऐसा व्यवहार करें.
Also Read: National Youth Day: Celebrating Swami Vivekananda’s Legacy


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder