रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन फोटोज को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। फोटोशूट को लेकर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इतना ही नहीं रणवीर के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर तक दर्ज हुई थी। हालांकि रणवीर के फोटोशूट को फिल्म इंडस्ट्री से भरपूर सपोर्ट मिला था। अब एक बार फिर रणवीर को न्यूड फोटोशूट करवाने का न्योता मिला है। एक्टर को ये निमंत्रण पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) इंडिया ने दिया है। पेटा इंडिया ने रणवीर को लेटर लिखकर पूछा है कि क्या वो वीगन फूड को प्रमोट करने के लिए न्यूड पोज देंगे।
पेटा इंडिया ने रणवीर को न्यूड फोटोशूट करवाने के लिए निमंत्रण दिया
पेटा इंडिया ने रणवीर से कैंपन के लिए संपर्क किया। इस एड कैंपेन की टैगलाइन है ‘ऑल एनिमल्स एव द सेम पार्ट्स – ट्राई वीगन’। पेटा इंडिया ने अपने लेटर में रणवीर से वीगन फूड को प्रमोट करने की गुजारिश की हैं। इस लेटर में वीगन फूड के फायदों के बारे में जानकारी दी है, साथ ही उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताया गया जो इस कैंपेन से जुड़े हुए हैं। कई सेलिब्रिटीज वीगेन डाइट को फॉलो करते हैं।
रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर अब आमिर खान ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने करण के शो कॉफी विद करण में रणवीर के फोटोशूट को लेकर अपना रिएक्शन दिया। आमिर ने कहा, मैंने वो फोटोज देखी है। रणवीर की फिजिक बहुत अच्छी है। ये बोल्ड कदम है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation