साइरस मिस्त्री के निधन के बाद इस तरह के सवाल उठ रहे हैं क्या मर्सिडीज की महंगी कार भी सुरक्षित नहीं है। अब यह सवाल इसलिए है कि अगर उस कार में एयरबैग्स की संख्या में कोई कमी नहीं थी तो हादसे में मिस्त्री की मौत के पीछे की वजह क्या है। बताया जा रहा है कि मिस्त्री कार की पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं किया था। कार सेफ्टी के मुद्दे पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वो किसी हादसे पर कमेंट नहीं करना चाहेंगे। लेकिन सच यह है कि कार की पिछली सीट पर बैठे हुए लोग सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी कारों में 6 एयरबैग्स को अनिवार्य बनाया जाएगा। रोड सेफ्टी के संबंध में जो अंतरराष्ट्रीय मानक है उनसे समझौता नहीं किया जाएगा।
मानसिकता बदलने की जरूरत
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए आम आदमी की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि लोग सोचते हैं कि पीछे बैठने वालों को बेल्ट की जरूरत नहीं है। यह समस्या है। मैं किसी भी दुर्घटना पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन आगे और पीछे बैठने वालों दोनों को सीट बेल्ट पहनने की जरूरत है।” वह IAA के वैश्विक शिखर सम्मेलन – राष्ट्रों के रूप में ब्रांड को संबोधित कर रहे थे। आम लोगों की कारों को भूल जाओ मैंने 4 मुख्यमंत्रियों की कारों में यात्रा की थी उनका नाम मत पूछो।
हर साल पांच लाख दुर्घटना
नितिन गडकरी ने कहा कि सायरस मिस्त्री का एक्सीडेंट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और देश के लिए बड़ा झटका है. वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। हमारी समस्या यह है कि हमारे देश में हर साल 5 लाख दुर्घटनाएं होती हैं और 1 लाख 50 हजार मौतें होती हैं। और इन मौतों में से 65% 18 से 34 वर्ष की आयु के हैं।


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts