दिल्ली की खराब हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने कहा कि कोई भी धर्म प्रदूषण को बढ़ावा नहीं देता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पटाखे फोड़ने से लोगों के स्वास्थ्य के मौलिक अधिकारों पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फिर से फटकार लगाई और कहा कि पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध केवल दिखावा हैं, क्योंकि इसे गंभीरता से लागू नहीं किया गया। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से 25 नवंबर तक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।
Also Read: न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन को पूरे साल लागू करने का निर्देश दिया
जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने अधिकारियों से सवाल करते हुए कहा कि पटाखे बनाने, बिक्री और फोड़ने पर बैन केवल अक्टूबर से जनवरी के बीच ही क्यों लागू होता है, पूरे साल के लिए क्यों नहीं। अदालत ने कहा, ‘केवल कुछ महीनों के लिए ही क्यों? वायु प्रदूषण पूरे साल बढ़ता रहता है।’
Also Read: Zomato Introduces ‘Food Rescue’ Feature to Combat Food Wastage
कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर हलफनामा दायर करके यह बताएं कि पटाखों पर बैन के लिए क्या-क्या किया गया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पटाखों पर बैन लगाने के लिए स्पेशल सेल बनाने का निर्देश भी दिया है। साथ ही, सभी एनसीआर के राज्यों को निर्देश दिया कि प्रदूषण को कम करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में कोर्ट को जानकारी दें।
Also Read: Madhya Pradesh: Man Kills 3-Month-Old Infant in Revenge Against Father
दिवाली और चुनावों के दौरान बैन पर सवाल उठाए
दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट में वह आदेश दिखाया जहां पटाखों पर बैन लगाया गया था। जस्टिस ओका ने कहा तो आपका हलफनामा कहता है कि केवल दिवाली के मौके पर आप पटाखों पर बैन लगाएंगे। शादी और चुनावों के टाइम आप प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। इसके बाद दिल्ली सरकार के वकील ने दलील देते हुए कहा कि तमाम हितधारकों के साथ परामर्श के बाद स्थायी बैन के आपके निर्देशों पर विचार किया जाएगा।
Also Read: Govt Issues WARNING! Link PAN With Aadhaar Or Face Deactivation


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा