Indian Coast Guard का एक हेलीकॉप्टर अरब सागर में पोरबंदर के तट के पास इमरजेंसी लैंडिंग के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा मिल चुका है, और चार सदस्यीय क्रू में से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी तीन लोगों की खोज जारी है, जिनमें दो पायलट भी शामिल हैं।
एजेंसी, पोरबंदर। गुजरात के पास अरब सागर में एक गंभीर घटना घटी है। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) का एक हेलीकॉप्टर पोरबंदर के तट के निकट इमरजेंसी लैंडिंग करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर का मलबा अब मिल चुका है।
हेलीकॉप्टर में 4 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें से एक चालक दल को बचा लिया गया है और शेष तीन चालक दल की तलाश जारी है। इसके दो पायलट भी लापता हैं।
Also Read : उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल नीति पर उठते सवाल: क्या अन्य राज्यों में भी हैं ऐसी नीतियाँ
चार जहाज और दो विमान Indian Coast Guard की ओर से तलाशी में जुटे
भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर निकासी के लिए जहाज के पास जा रहा था। तटरक्षक बल ने तलाशी अभियान के लिए चार जहाजों और दो विमानों को लगाया है।
Also Read: आसिम रियाज़ ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के मेकर्स पर हमला किया हमला
गुजरात में बचाव अभियान में था शामिल
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के इस उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने गुजरात में हाल ही में आई तूफानी बारिश के दौरान 67 लोगों की जान बचाई थी। हेलीकॉप्टर हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल चालक दल को भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर चिकित्सा निकासी के लिए पोरबंदर से लगभग 45 किलोमीटर दूर समुद्र में उतारा गया।
Also Read : ‘भेड़ियों से प्रभावित जिलों में खुद कैंप करें वरिष्ठ अधिकारी’, बोले उत्तर प्रदेश के CM योगी


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation