मुख्य बात यह है कि अब गाजियाबाद से एयरपोर्ट होते हुए नमो भारत ट्रेन न्यू आगरा तक जाएगी. इस नए शहर में औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन क्षेत्र में होने वाले विकास के चलते करीब 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.
मथुरा-आगरा के बीच बसने वाले ग्रीनफील्ड टाउनशिप न्यू आगरा को 14.6 लाख लोगों के रहने के लिए बसाने की योजना तैयार कर ली गई है. यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के व्यापक सर्वेक्षण और परामर्श के बाद सलाहकार ने न्यू आगरा की डीपीआर तैयार कर ली है.
Also Read: दीपक हत्याकांड: जेल में रोई शिवानी, कहा ये बयान
नमो भारत से न्यू आगरा को एयरपोर्ट से जोड़ने की बड़ी योजना, लाखों रोजगार की उम्मीद
गाजियाबाद से एयरपोर्ट होते हुए नमो भारत ट्रेन अब न्यू आगरा तक जाएगी, जिससे लगभग 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ की तर्ज पर डिजाइन किए जा रहे न्यू आगरा को बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 131 किमी लंबा ट्रैक बिछाने का प्रस्ताव है। यह क्षेत्र मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा।
Also Read: अमेरिका का चीन पर 104% टैरिफ भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक नमो भारत रेल का संचालन प्रस्तावित है.
न्यू आगरा के जोनल प्लान में नमो भारत के जरिए एयरपोर्ट को न्यू आगरा अर्बन सेंटर तक जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है. 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट करीब 34 किलोमीटर पर है, यहां से न्यू आगरा तक 131 किमी लंबा ट्रैक बिछाकर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी पर विचार किया जा रहा है. यह प्रस्ताव प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed