भारत में गाय को मां का दर्जा दिया जाता है और लोग उनकी सेवा भी उसी श्रद्धा से करते हैं. यहां गायों को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है. ऐसा ही भावनात्मक दृश्य एक वायरल वीडियो में देखने को मिला, जिसमें जब एक व्यक्ति की गायें मच्छरों से परेशान हो गईं, तो उसने उनके लिए ऐसी व्यवस्था कर दी कि अब मच्छर भी उनके पास नहीं फटक सकते. मच्छर इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी काफी परेशान करते हैं. एक वायरल वीडियो में देखा गया कि गायों को मच्छरों से बचाने के लिए उनके मालिक ने उन्हें मच्छरदानी में रखा.
Also Read : अमेरिका के टेनेसी में 20 लोगों वाला स्काईडाइविंग प्लेन क्रैश, सभी सुरक्षित
गायों को मच्छरों से बचाने के लिए गौशाला में लगाई गई मच्छरदानियां, वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गौशाले में कुछ गायें शांतिपूर्वक खड़ी हैं. लेकिन इस वीडियो में खास बात यह है कि प्रत्येक गाय के चारों ओर मच्छरदानी लगाई गई है, जो उन्हें मच्छरों के काटने से बचाती है. वीडियो में गौशाला मालिक के बारे में तो कुछ नहीं बताया गया है. लेकिन संभवत: गर्मी और उमस के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ जाने से गायें परेशान हो रही थीं इसलिए मच्छरों के काटने से गायों को बचाने के लिए मालिक ने सभी गायों के लिए मच्छरदानी लगवा दी. मालिक के इस अनोखे उपाय ने गायों को मच्छरों से राहत दिला दी.
पशुओं के लिए मच्छरदानी वाली व्यवस्था देख लोग हुए भावुक, वायरल वीडियो ने जीता दिल
वीडियो में दिखाया गया है कि गायों के चारों मच्छरदानी को इस तरह से व्यवस्थित किया गया है कि वे आराम से लेट सकें और खा-पी सकें, लेकिन मच्छर उन तक न पहुंच पाएं. गायें मच्छरदानी के अंदर शांत और सुकून में नजर आती हैं. मालिक की इस अनोखी सोच ने न सिर्फ गायों को राहत दी, बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों का दिल भी जीत लिया. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ वैसे ही ये वायरल हो गया. वीडियो को @foofaji नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. अपनी गायों की इस सेवा के लिए लोग इस गौशाला मालिक की तारीफ करते नहीं थक रहे.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video