मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा, भारतीय क्रिकेटर और टेनिस स्टार, की शादी की खबरों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला दी थी। इसके परिणामस्वरूप, उनके नकली फोटो भी वायरल हो गए थे। इस अफवाह को खंडन करने के बाद, अब मोहम्मद शमी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
Also Read: Nationwide curfew imposed in Bangladesh as violence escalates over job quotas
मोहम्मद शमी ने यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में सानिया मिर्जा के साथ शादी की अफवाहों पर कहा कि लोगों को सोच समझकर मीम्स बनाने चाहिए। किसी के लिए वह मजाक होता है और किसी की वह जिंदगी से जुड़ा होता है। तेज गेंदबाज ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों को चुनौती दे दी कि हिम्मत है तो वे वैरिफाइड पेज से ऐसा कुछ करके दिखाएं।
Also Read: माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी समस्या बरकरार, उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान
सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी शादी करने वाले हैं इस खबर के बारे में भारतीय तेज गेंदबाज को कैसे पता चला? इस सवाल का जवाब देते हुए शमी ने कहा,” कुछ नहीं फोन खोलो तो उसमें अपना ही फोटो दिखता है क्या करेंगे उसमें। मैं एक ही चीज बोलना चाहूंगा किसी को नहीं खींचना चाहिए ऐसा। मीम्स मैं मानता हूं आपके मजाक के लिए मीम्स होंगे वो, लेकिन किसी की जिंदगी से जुड़े होते हैं। आपको बड़ी सोच समझकर वो मीम्स बनाने चाहिए।”
मोहम्मद शमी का सवाल वैरिफाइड पेजों के बारे में
शमी ने कहा, “आज आप वैरिफाइड पेज नहीं हो, आपका पता (Address) नहीं, आपकी जानकारी नहीं है तो आप कुछ बोल सकते हो। मैं एक ही चीज बोलना चाहूंगा इस प्लेटफॉर्म पर कि अगर आपमें दम है तो वैरिफाइड पेज से बोलकर दिखाओ। फिर हम बताते हैं कि आप कितने पानी में खड़े हो।”
Also Read: नीट यूजी पेपर लीक केस में पटना एम्स के तीन डॉक्टर हिरासत में
दूसरे की टांग खींचना या दूसरे को गढ़े में धकेलना बड़ा आसान है। थोड़ा सक्सेस होकर दिखाओ। थोड़ा अपना लेवल ऊपर कर दिखाओ। अपनी फैमिली का साथ पकड़कर दिखाओ। चार बंदो का फ्यूचर अच्छा करके दिखाओ। जितना उस बदतमीजी में समझ में आ रहा है न आपको… दूसरे की टांग खींचने में। इतना किसी की मदद करके दिखाओ। तब मैं मानूंगा आप अच्छे इंसान हो।”


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation