प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को संभल के कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम भी साथ बैठे। पीएम मोदी ने कल्कि मंदिर की आधारशिला रखी।
कांग्रेस से निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम नेताओं को कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम का न्योता दिया था। पीएम मोदी ने इसे स्वीकार कर लिया था। पीएम मोदी संभल में कई योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।
Also Read: केजरीवाल ने छठी बार ED के सामने पेशी से किया इनकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: कल्कि धाम मंदिर
श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के 140 करोड़ की जनता के पुजारी हैं, भारत की मिट्टी के पुजारी हैं, मां भारती के पुजारी हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए वह दिन-रात एक कर चुके हैं। कुछ नेता हैं, जिन्हें विकसित भारत की विकास यात्रा पसंद नहीं है। कमलनाथ के भाजपा में आने के संभावना पर कहा कि अभी देखिए बहुत कुछ होना है, जहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं है, वहां कौन रहेगा।
Also Read: Dangal Actress Suhani Bhatnagar, Who Played Young Babita Kumari, Dies At 19
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कई ऐसे अच्छे काम हैं, जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़ कर चले गए हैं। आगे भी जितने अच्छे काम रह गए हैं, उनको भी संतों और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से हम पूरा करेंगे।
Also Read: Temporary stage at Delhi’s Jawaharlal Nehru Stadium collapses, 8 injured


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा